खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर में संचालित आवासीय एवं गैर आवासीय अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन 11 व 12 जुलाई को किया गया। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान रायपुर में हुए ट्रायल में 650 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।


खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में संचालित गैर आवासीय तीरंदाजी, बालिका फुटबॉल अकादमी, गैर आवासीय हॉकी अकादमी, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी एवं खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर अंतर्गत आवासीय एथलेटिक्स अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। चयन ट्रायल में लगभग 650 खिलाडियों का चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक क्षमता परीक्षण और खेल कौशल का परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों की चयन सूची शीघ्र जारी की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
