द सीजी न्यूज
भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत खुर्सीपार आईटीआई कैंपस में 500 महिलाओं को रोजगार देने गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, निगम आयुक्त रोहित व्यास और आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कार्य का निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
लगभग 3300 वर्ग फीट में गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। यहां शौचालय की व्यवस्था और किड्स जोन के अलावा वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। महिलाओं को गारमेंट फैक्ट्री के संचालन के लिए 45 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद प्राइमरी शेड से मेन शेड में महिलाओं को कार्य करने भेजा जाएगा। कलेक्टर ने गारमेंट फैक्ट्री के पास महिलाओं की सुविधा के लिए कैंटीन प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने खुर्सीपार जोन क्षेत्र में मंगल भवन में बीपीओ के कार्यों का जायजा लिया। गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। युवाओं को रोजगार देने के लिए बीपीओ खोला जा रहा है। नगर के समीप उद्यान में तारामंडल का निर्माण किया जा रहा है जहां लोग चांद, सूरज, तारे, अकाश और खगोलीय घटनाओं को देख सकेंगे। कलेक्टर ने कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान में तारामंडल के समीप आकर्षक लैंडस्कैपिंग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जोन अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, पूजा पिल्ले, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा और आर एस राजपूत, उप अभियंता चंद्रकांत साहू व कृष्णा जंघेल मौके पर मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
