Breaking News

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने ली विभागीय बैठक

  • बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद आज 15 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक सौजन्य बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित करना है।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त शम्मी आबिदी द्वारा विभागीय योजनाओं के तहत आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन, शिष्यवृत्ति व छात्रवृत्ति वितरण, युवा कैरियर निर्माण, वन अधिकार पत्रों का वितरण, संविधान के अनुच्छेद 275 (1), विशेष केंद्रीय सहायता, अनुसूचित जाति उपयोजना, आदि आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, क्रीड़ा परिसर, राहत योजना, निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव  सुरेश दुबे, अपर संचालक संजय गोंड़, जितेन्द्र गुप्ता, आर.एस. भोई, ए.आर. नवरंग, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, संयुक्त संचालक जी. आर. मरकाम, सहायक आयुक्त रायपुर तारकेश्वर देवांगन भी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!