Breaking News

केशर देवांगन की गौरवशाली उपलब्धि : छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर कराते चैम्पियनशिप में बनी विजेता

द सीजी न्यूज

भिलाई। भिलाई की कु. केशर देवांगन ने “छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर कराते चैम्पियनशिप प्रतियोगिता” जीतकर गौरवशाली उपलब्धि अर्जित की हैं। उन्होंने दो पुरस्कार जीते हैं। अब केशर आगामी अगस्त माह में गोवा में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराते प्रतियोगिता में भाग लेंगी और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
केशर अवधपुरी निवासी चंदू सर की बेटी और रामानंद देवांगन की पोती हैं। गौरतलब है कि देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर द्वारा संचालित सड़क- 20, प्रगति नगर, रिसाली, भिलाई स्थित *परमेश्वरी भवन* में नियमित रूप से बच्चों के लिए कराते का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 70 बालक- बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। केशर देवांगन ने यहीं पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके प्रशिक्षक अभिषेक टंडन हैं।
देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने केशर देवांगन की इस उपलब्धि को समग्र देवांगन समाज के साथ साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली बताया है। उन्होंने केशर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!