द सीजी न्यूज
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आज कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मणिपुर में सड़कों पर महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाने के खिलाफ एनएसयूआई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का फर्क है। केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर मणिपुर में महिलाओं के साथ भयावह घटना घटित हो जाती है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कोई एक्शन नहीं लिया। एनएसयूआई द्वारा इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
एनएसयूआई छात्र नेता अमन दुबे ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान कि ऐसी सैकड़ों घटनाएं राज्य में हो चुकी है, यह बयान शर्मनाक है। ऐसी सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, प्रदेश सचिव शिवांग साहू, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गोल्डी कोसरे, देवेश सिंह राजपूत, अदनान कुरैशी, अहमद अली, विशु चौरे, चंदन, सुजल, मोहित, पुष्कर,
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

