- मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उन्होने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। सीएम बघेल ने कहा है कि यह साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है, उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए 53 हजार 550 रुपये से बढ़ाकर 67 हजार 500 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है।
इसी तरह पीजी द्वितीय वर्ष के लिए 56 हजार 700 रुपये से बढ़ाकर 71 हजार 450 रुपये प्रति माह और पीजी तृतीय वर्ष के लिए 59 हजार 200 रुपये से बढ़ाकर 74 हजार 600 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया है। एम.बी.बी.एस. के इंटर्नशिप के छात्रों के लिए 12 हजार 600 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार 900 रुपये प्रति माह किया गया है। इस प्रकार से राज्य सरकार के इस निर्णय से अब जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति में साढ़े 3 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
