Breaking News

स्मृति ईरानी का आरोप : राहुल गांधी ने सदन में किया ‘फ्लाइंग किस’ का इशारा : कांग्रेस ने किया जवाबी हमला

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं।  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने लोकसभा से निकलते हुए ‘फ्लाइंग किस’ का इशारा किया। स्मृति ईरानी के इस आरोप के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए जवाबी हमला भी बोला है।

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण के बाद राहुल गांधी संसद से बाहर निकलने के लिए उठे, उसी समय उनके हाथ से कुछ कागज नीचे गिर गए। उन्हें उठाने के लिए जैसे ही राहुल गांधी नीचे झुके, तो कुछ भाजपा सांसद हंसने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया और वे निकल गए। 

इधर, इस मामले में कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा ने स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि ” उनको ये तो दिख गया, यहां महिलाओं की अस्मिता पर प्रश्न चिन्ह उठा दिया। लेकिन, जब मणिपुर में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न हुआ, तो स्मृति ईरानी ने इस पर कुछ नहीं बोला। क्या वो शर्मसार करने वाली घटना नहीं थी”

कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा – ”राहुल गांधी का आचरण कभी ऐसा नहीं रहा है. वो महिलाओं का सम्मान करते हैं। राहुल गांधी हमेशा देश के हितों की बात करते हैं। आज भी जो उन्होंने बात की, वो अविश्वास प्रस्ताव और मणिपुर को लेकर की थी। बीजेपी आदत से मजबूर है, क्योंकि वो राहुल गांधी को हाउस में नहीं देखना चाहती। इसको लेकर बीजेपी ने प्रयास भी किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता फिर से बहाल की। देश में जो हो रहा है, BJP उस पर बात नहीं करना चाहती है। इसलिए BJP ने ये कदम मजबूरी में उठाया है।”

बीजेपी की महिला सांसदों ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात

इस मामले को लेकर बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित करने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित बीजेपी की 20 महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत पत्र में कहा है, ‘‘हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहती हैं। उक्त सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शित की, जब वह सदन को संबोधित कर रही थी।’’

‘राहुल गांधी ने एक महिला सदस्य को अपमानित किया’

बीजेपी की महिला सांसदों ने मांग की कि राहुल गांधी के ऐसे अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने न केवल सदन में एक महिला सदस्य को अपमानित किया, बल्कि इस सदन की गरिमा को कम किया है।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!