द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा शहर में फाइलेरिया से मुक्ति के लिए गुरुवार को अभियान की शुरूआत की गई। फाइलेरिया मुक्ति अभियान के शुभारंभ अवसर पर शासकीय जेआरडी स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधीकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से बचाव के लिए जानकारी दी गई। दवा का सेवन करने के उपाय बताए गए। स्कूल परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा का वितरण किया गया। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएमओ, डॉक्टरों, स्कूल प्राचार्या और छात्र-छात्राओं के साथ फाइलेरिया टेबलेट का सेवन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सीएमओ डॉ जेपी मेश्राम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे, डॉ.अजय जयसवाल, प्राचार्या संगीता नायर के अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग का अमला व अन्य मौजूद रहें। जानकारी दी गई कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव के रोग से बचाव के लिए दवा का सेवन साल में एक बार करना अतिआवश्यक है। दवा के सेवन से इस गंभीर रोग से बचा जा सकता है। अधिक से अधिक लोगों से दवा का सेवन कर दुर्ग जिला को फाईलेरिया मुक्त बनाने की अपील की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
