Breaking News

प्रदेश में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस 5 प्रतिशत बढ़ी : प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने लिया निर्णय

  • तीन से पांच वर्ष पूर्व पाठ्यक्रमों की फीस की गई थी निर्धारित
  • शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए निर्धारित की गई फीस

द सीजी न्यूज

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. बी.टेक, एम.टेक, एम.बी.ए., एम.सी.ए., डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बी.एस.सी. नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पी.एच.डी., बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में फीस का अंतिम निर्धारण किया गया है। शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 और 2025-2026 के लिए विस्तृत संकल्प पारित कर फीस निर्धारण किया गया है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों फीस में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। पूर्व में लगभग तीन से पांच वर्ष पूर्व इन शिक्षण संस्थाओं की फीस निर्धारित हुई थी, इतने साल के बाद इस बार फीस में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

भिन्न-भिन्न शिक्षण संस्थाओं की भिन्न-भिन्न फीस उनके मूल्यांकन के आधार पर समिति द्वारा निर्धारित की गई है। फीस के निर्धारण के समय पड़ोस के राज्यों की फीस, छत्तीसगढ़ राज्य की प्रति व्यक्ति आय आदि तथ्यों को ध्यान में रखते हुए समिति ने उपरोक्त निर्णय लिया है। समिति की 10 अगस्त 2023 को आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष के अलावा संचालक तकनीकी शिक्षा, सदस्य (पदेन), संचालक चिकित्सा शिक्षा, सदस्य (पदेन), सदस्य (वित्त) योगेश वर्ल्यानी और सदस्य (विधि) सैयद अफसर अली शामिल हुए।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति निर्धारित शुल्क में समस्त अन्य तथ्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें यूनिफार्म, आई.डी. कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि शिक्षण संस्थाएं नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस‘ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस इस प्रकार है- बी.एड.-अधिकतम फीस 34,697 रुपए, न्यूनतम फीस 31,670 रुपए प्रति वर्ष, एम.एड.-अधिकतम फीस 53,850 रुपए, न्यूनतम फीस 52,850 रुपए प्रति वर्ष, बी.पी.एड.-अधिकतम फीस 34,140 रुपए, न्यूनतम फीस 33,840 रुपए प्रति वर्ष, एम.पी.एड.- अधिकतम फीस 46,500 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है।

इसी तरह बी.टेक-अधिकतम फीस 40,200 रुपए, न्यूनतम फीस 38,300 रुपए प्रति सेमेस्टर, एम.टेक- अधिकतम फीस 37,500 रुपए, न्यूनतम फीस 32,400 रुपए प्रति सेमेस्टर, एम.बी.ए.-अधिकतम फीस 34,500 रुपए, न्यूनतम फीस 33,750 रुपए प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है।

इसी तरह एम.सी.ए.- अधिकतम फीस 31,950 रुपए प्रति सेमेस्टर, डी. फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,750 रुपए, न्यूनतम फीस 56,700 रुपए प्रति वर्ष, बी.फार्मेसी- अधिकतम फीस 39,600 रुपए, न्यूनतम फीस 35,150 रुपए प्रति सेमेस्टर, एम.फार्मेसी- अधिकतम फीस 60,300 रुपए, न्यूनतम फीस 56,070 रुपए प्रति सेमेस्टर, बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक)- अधिकतम फीस 52,950 रुपए, न्यूनतम फीस 46,450 रुपए प्रति वर्ष, बी.एस.सी. नर्सिंग-अधिकतम फीस 63,900 रुपए, न्यूनतम फीस 58,022 रुपए प्रति वर्ष, एम.एस.सी नर्सिंग- अधिकतम फीस 95,200 रुपए, न्यूनतम फीस 92,111 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित की है।

पी.एच.डी (इंजीनियरिंग)- अधिकतम फीस 35,000 रुपए से 26,500 रुपए-प्रथम सेमेस्टर हेतु और द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रुपए से 17,000 रुपए, बी.एच.एम.एस.- अधिकतम फीस 70,000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!