द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग परिसर में 10 करोड़ 35 लाख रुपए लागत के 34 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा 279 लाख रुपए लागत के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्यालय भवन और 40 लाख रुपए लागत के शाखा भवन अमलेश्वर का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।


इसके साथ ही 11-11 लाख रुपए लागत के 7 एटीएम शाखा- गोथा, ननकट्ठी, भरदाकला, ओटेबंद, निपानी, खनसरा और बालसमुंद व 25 आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय – पंदर, फेकारी, गाड़ाडीह, जमराव, घुघवा, सावनी, रहटादाह, घोटवानी, राजपुर, कोड़िया, मोखा (रजोली), रनचिरई, राहुद, सिब्दी, बरबसपुर, चंदनबिरही, गुरेदा, सैगोना, चेतानमेटा, अकलवारा, बनराका, बुन्देला, नेवसा, प्रतापपुर और बोरतरा (प्रत्येक की लागत राशि 25.56 लाख रुपए) का लोकार्पण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
