Breaking News

बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात में सीएम ने दी कई सौगातें : कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी : सुकमा में अगले साल से कृषि महाविद्यालय

  • बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी कई सौगातें
  • नारायणपुर में सेन्ट्रल लाइब्रेरी, आउटडोर स्टेडियम, जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हॉस्टल, चारामा में पीजी कालेज

द सीजी न्यूज

बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी के साथ ही कई घोषणाएं भी की। सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय शुरू होगा। सुकमा के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपए की घोषणा की।नारायणपुर के युवाओं ने आउटडोर स्टेडियम और सेंट्रल लाइब्रेरी की माँग की, इसे भी पूरा किया गया।

नारायणपुर में सेन्ट्रल लाइब्रेरी  तथा आउटडोर स्टेडियम,

नारायणपुर में पीएमटी गर्ल्स कालेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किये जाने की घोषणा भी की गई। छात्राओं की सुविधा के लिए जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में हास्टल को स्वीकृति. बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कालेज में भवन, हास्टल और बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। कांकेर के चारामा में डीसीए और पीजीडीसीए की माँग आ रही थी। उन्होंने चारामा में पीजी कालेज खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से यह कोर्स आरंभ हो जाएंगे।

नारायणपुर में सेन्ट्रल लाइब्रेरी  तथा आउटडोर स्टेडियम,

नारायणपुर से वनीता नेताम ने मेरे सपनों का छत्तीसगढ़ पर अपनी बात रखी और इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने इसकी खूब प्रशंसा की। अन्य युवाओं ने भी गढ़बो छत्तीसगढ़ की अपनी कल्पना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। क्राइस्ट कालेज की छात्रा कुमारी भूमिका ने बादल एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से बस्तर की कला संस्कृति को सहेजने में बड़ी मदद मिल रही है।

जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हास्टल, चारामा में पीजी कालेज

इस मौके पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चंदन कश्यप, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा भी मुख्य मंच पर  उपस्थित रहे।

जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हास्टल, चारामा में पीजी कालेज

नेशनल चैंपियन रीना ने किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने स्वीकारा, कोंडागांव में स्थापित होगी कुश्ती एकेडमी

भेंट मुलाकात के दौरान कोंडागांव की युवती रीना राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं। 10 नेशनल और 35 स्टेट लेवल कांपिटिशन में हिस्सा लिया है। अब मैं यहां कुश्ती के टैलेंटेड लोगों को तैयार कर रही हूँ। जिस तरह यहां स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा आपने की। उसी तरह से कुश्ती एकेडमी भी बन जाए तो कुश्ती के लिए अच्छा माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना शासन की प्राथमिकता है। हम यहां कुश्ती एकेडमी बनाएंगे। शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय विश्वविद्यालय जगदलपुर की छात्रा कु घृतिका निषाद ने कहा कि हमारे जिले में आर्चरी, क्रीड़ा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रियदर्शिनी स्टेडियम आदि बनाया गया है। इससे खेलों के लिए बहुत बढ़िया माहौल बना है।

जगदलपुर के दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में बनेगा हास्टल, चारामा में पीजी कालेज

भाजियों को मिड डे मील में शामिल करें

उत्तर बस्तर कांकेर से कुमारी श्रेया वर्मा एमबीबीएस की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजियों के लिए मशहूर है। सबमें बहुत से विटामिन हैं। इन्हें मिड डे मील में शामिल किया जाए तो बच्चों के पोषण में बहुत वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में हम लोग काम कर रहे हैं। अभी लोग मिड डे मील में मिलेट्स को जोड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत कांकेर से की गई है और शीघ्र ही इसे विस्तारित किया जाएगा।

जल्द होगी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती

भेंट मुलाकात के दौरान कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्र निखिल तिवारी ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी स्वीकृति वित्त विभाग से हो चुकी है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 41 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और प्रक्रिया चल रही है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!