Breaking News

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया स्व. मोतीलाल वोरा स्मृति सम्मान

  • नगर निगम मुख्यालय परिसर में महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण  

द सीजी न्यूज

दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में महापौर धीरज बाकलीवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों समेत अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व सभापति राजेश यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर बजट घोषणा के अनुसार मोतीलाल वोरा की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर, फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। इनमें मुख्य रूप से स्व भीमराव, उप अभियंता ( मरणोपरांत ), दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, पंकज साहू, मोहित मरकाम, विकास दमाहे, यमन वर्मा, लक्ष्मी साहू, आशुतोष ताम्रकार, संतोष कसार, विजय राजपुर, पुरुषोत्तम साहू, भरत देवांगन आदि शामिल हैं।

कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर निर्वाण तिवारी,अरुण कुमार निगम, शाद बिलासपुरी, सरला शर्मा, लोक कला के क्षेत्र में शिव कुमार दीपक, कुलेश्वर ताम्रकार, शिवाकांत तिवारी, उत्कृष्ट पार्षद ज्ञानदास बंजारे, मनीष बघेल, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह ठाकुर ब्यूरो चीफ नवभारत, सतीश वर्मा पत्रकार देशबंधु, जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष बंटी शर्मा, अमरजीत सिंह, खेलकूद के क्षेत्र में आकर्षी कश्यप, अंजली महतो, खुशी रौना, शिक्षा के क्षेत्र में सानिया मरकाम, मनोहर कोर्राम, शुभ मिश्रा और मोना साहू को शाल, श्रीफल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू, पार्षद मनीष बघेल, श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज, निर्मला साहू, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, हरीश साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, जितेंद्र समैया, आरके पालिया, संजय ठाकुर, वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, आरके बोरकर के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!