द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू हो चुकी है। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल राजीव भवन पहुंच चुके हैं। केसी वेणुगोपाल राजीव भवन में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। लोकसभा के पर्यवेक्षकों से चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट भी लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव भवन पहुंच चुके हैं। उनके अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, सप्तगिरि उल्का, चंदन यादव, रविंद्र चौबे सहित अन्य नेता भी राजीव भवन पहुंच गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
