- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ
द सीजी न्यूज
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर युवाओं को रोज़गार मूलक कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित करने स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच की प्रेरणा से दुर्ग जिले के रसमडा में निःशुल्क क्रेन ऑपरेटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठक केशव दुबोलिया व सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान सी.आई.आई.के पूर्व अध्यक्ष उमेश चित्लान्ग्या, स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जगदीश पटेल, स्वावलंबी भारत अभियान के प्रान्त सह समन्वयक संजय चौबे, डाक्टर वीके सिंग, स्वावलंबी भारत अभियान दुर्ग जिला समन्वयक अशोक राठी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अमर सुराना, तेज बी. सिंग, दुर्ग चेम्बर के चेयरमैन पवन बड़जात्या, कैट दुर्ग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी, लघु उधोग भारती सर्विस इकाई के दुर्गा प्रसाद, प्रसिद्ध उद्योगपति व लघु उधोग भारती दुर्ग के सदस्य मेहँदी भाई समनानी की उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास को बढ़ावा देने और क्रेन संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर पैदा करने में यह पहल कारगर साबित होगी। उद्योग के विकास में योगदान देने के लिए सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत अधिकारियों के द्वारा युवाओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इसी अवसर पर क्षेत्रीय संगठक केशव दुबोलिया ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण केंद्र में अनुभवी और प्रमाणित प्रशिक्षकों की टीम अत्याधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेगी। उन्हें आधुनिक क्रेन संचालन तकनीक और प्रौद्योगिकी पर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे द्वारा क्रेन संचालन के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है।
भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत अधिकारीगण एन.मंडल, प्रवीण मिश्रा पूर्व महाप्रबंधक स्टील मेल्टिंग शॉप -2 , संजय अग्रवाल पूर्व महाप्रबंधक स्टील मेल्टिंग शॉप -3 ने अपने उद्बबोधन में सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा प्रोटोकॉल, जोखिम प्रबंधन और दुर्घटना की रोकथाम पर केंद्रित रहेगा। संस्थान के संचालक रमेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दिन लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्रों ने क्रेन ऑपरेटर से संबंधित विषयों की जानकारी और प्रशिक्षण लेने में रुचि दिखाई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
