Breaking News

सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने दी इंडोर स्टेडियम सहित बीएड व लॉ कॉलेज की सौगात

द सीजी न्यूज

सरगुजा संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के दौरान आज अंबिकापुर में सीएम भूपेश बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने विशाल इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने सौ करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इसके अलावा अंबिकापुर में ही डिजिटल लाइब्रेरी, मूक बधिर बच्चों के लिए रेजिडेंशियल कॉलेज और संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज सहित खेल अकादमी और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कालेज खोलने की घोषणा भी की।

  • संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
  • राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
  • मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
  • सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
  • जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
  • मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!