Breaking News

कांग्रेसियों ने किया ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन

द सीजी न्यूज

आज नेहरू नगर चौक में आज केंद्र सरकार और ईडी की पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेता दीपक दुबे के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर चौक में ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता दीपक दुबे ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहितैषी सरकार चल रही है। जन-जन की भावनाओं के अनुरूप सरकार फैसला कर रही है। इससे भारतीय जनता पार्टी भयभीत है। आगामी चुनाव में पराजय को देखते हुए षड्यंत्र कर भूपेश सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है।

दुबे ने कहा कि पूरे देश में जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है, तब से राजनीतिक विरोधियों को परेशान किया जा रहा है। ईडी एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन इसका दुरुपयोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग करने के विरोध में पूरे प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए पुतला दहन कर विरोध किया जा रहा है।

पुतला दहन के दौरान जानकी रमैया, संजय बत्रा, संघर्ष हिरवरकर, खुर्शीद अहमद, डॉक्टर कंसारी, अमिताभ सरकार, शेर सिंह छाबड़ा, मंगल सिंह, आनंद कपूर ताम्रकार, राजेश कोटवानी, प्रीतम देशमुख, विनोद राणा, रब्बानी, किरण भंडारी, दिनेश बाजपेई, अजय मिश्रा, सुनील वैष्णव, अमित सिंह, जीके ब्रह्मे ,अनुज दुबे, तिलक राजपूत, दलजीत सिंह, फर्नीस शर्मा, सुदीप शर्मा, रामकुमार सोनी, घनश्याम साहू, संजय श्रीवास्तव, जितेंद्र हसवानी, ज्ञानसिंह, लव सोनी, मोहित साहू, नदीम सिद्दीकी, गौरव उपाध्याय, आदित्य शर्मा, लीलाधर, लकी वर्मा, संजय, नीलू, सतीश पांडे, तुषार नील, अंकल बाबू, परवेज खान, रवि केवलतानी, मनोज बनिक, वरुण केवलतानी, मलिक कुलदीप मलिक, अखिलेश हबीबुल्लाह, अत्ताउल्लाह, सत्यम, बिट्टू, रितु ,चंद्रकांत साहू, रामकुमार सोनी, अमन, प्रभराज, रियांश, मोहित उदय, दीक्षांत, रवि सागर, मुकेश टंडन, बिग (राजकुमार) उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!