Breaking News

831 से ज्यादा पदों के लिए 2 सितम्बर को विशेष मेगा प्लेसमेंट ड्राइव : आईटीआई व डिप्लोमाधारी कर सकते हैं आवेदन 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन  रोजगार अंतर्गत जिले में आईटीआई व डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिए नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष मेगा प्लेसमेंट का आयोजन समय 2 सितम्बर 2023 को सुबह 10.30 बजे से संजय रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज कोहका भिलाई में किया जाएगा। विशेष मेगा प्लेसमेंट में नियोजक टाटा मोटर ( एचपी क्वेस का. लिमि.), बजाज मोटर, एसकेएचवाय टेक प्रा.लि., एडविक हाई टेक प्रा.लि., स्टील इंफ्रा साल्यूशंस प्रा.लि., पॉलीरब कूपर स्टेंडर्ड एफटीएस प्रा.लि., रोंच पॉलीमर्स प्रा.लि., सिम्प्लेक्स कास्टिंग, भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्रोसेसिंग का. प्रा.लि., कोठारी इंजीनियरिंग वर्क, न्यू एलेनबेरी वर्क्स, डोज्को इंडिया प्रा.लि., भवानी एण्ड कंपनी एवं जेएनएस इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड के लिए 831 से अधिक पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण व अंकसूची, पहचान पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट केम्प ड्राइव में उपस्थित हो सकते हैं। प्लेसमेंट  ड्राइव के संबंध में जानकारी के लिए मॉडल कॅरियर सेंटर, दुर्ग के फेसबुक पेज पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने हेतु फेसबुक पेज पर दिये गये गुगल लिंक  bit.ly/placementcampregistration पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!