Breaking News

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का विधायक, महापौर ने किया शुभारंभ

  • पिट्ठुल,गिल्ली डंडा खेलकर, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
  • 62 वर्ष की महिला ने गेड़ी चढ़कर लगाई दौड़ 

द सीजी न्यूज

रस्साखींच प्रतियोगिता में हाथ आजमाते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चंद्राकर

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज नगरीय निकाय स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। पदमनाभपुर के मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुए खेलों के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व खेल कूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने भी पिट्टूल, गिल्ली डंडा खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

पिट्‌ठुल खेलते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल
गिल्ली डंडा खेलते हुए निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर

निकाय स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का दो दिवसीय आयोजन मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में हो रहा है। निगम क्षेत्र के सात जोन से चुने खिलाड़ी निकाय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

नगरीय निकाय स्तर पर आज 300 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। 62 वर्ष की महिला ने गेड़ी दौड़ लगाकर जीत दर्ज की। दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) 100 मि. दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं हुई। लोग खेल मैदान में पहुंचकर खेलों का आनंद लेते रहे। बैगा पारा स्थित स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता, सुराना कॉलेज में खो-खो और महात्मा गांधी स्कूल में  कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, ईई दिनेश नेताम सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!