Breaking News

महतारी खेल महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त को : रस्साकशी, सुरीली कुर्सी, फुगड़ी, जलेबी दौड़, बिल्लस जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं होगी

  • महतारी खेल महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक माहौल के बीच खेलकूद के प्रति महिलाओं में  जागरूकता पैदा करना – सरोज पाण्डेय

द सीजी न्यूज

जीवन में खेल के माध्यम से स्वास्थ्य और सेहत के प्रति जागरूकता पैदा करने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के  मार्गदर्शन में महतारी खेल महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त रविवार को दोपहर 1 बजे से होटल चौहान इंपीरियल (दुर्ग बायपास रोड) में आयोजित किया गया है।
राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि दुर्ग शहर की महिलाओं के बीच विभिन्न खेल कार्यक्रम जैसे रस्साकशी, सुरीली कुर्सी, फुगड़ी, जलेबी दौड़, बिल्लस जैसी खेल प्रतियोगिताएं होगी। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को न सिर्फ मनोरंजन बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल मिलेगा। विभिन्न खेलों के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
सरोज ने कहा कि देश की महिलाओं को अन्य जिम्मेदारियों के चलते किसी भी खेल प्रतियोगिता में स्वयं भाग लेने का अवसर कम प्राप्त होता है। जबकि ऐसे खेलों में भाग लेने की रुचि बहुत रहती है। यह प्रयास इन्ही महिलाओं को एक अवसर प्रदान करने का है, जिससे वह अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!