द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में बघेल ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
