द सीजी न्यूज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रायपुर में राहुल गांधी युवाओं से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले लेह में भी राहुल गांधी ने युवाओं से बात की थी और अब छत्तीसगढ़ के युवाओं से संवाद करेंगे।
प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है। पार्टी की नजर यूथ वोट बैंक पर है। कांग्रेस सरकार ने पहले ही पूरे प्रदेश में युवा मितान क्लबों का गठन कर लिया है। इन क्लबों को सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद आदि आयोजनों के लिए फंडिंग की जा रही है। युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में करीब 50 लाख ऐसे युवा वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है। इन युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रायपुर में राहुल गांधी की सभा का आयोजन भी कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
