Breaking News

राहुल बोले – पीएम मोदी ने कालाधन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन उलटा हुआ, देश का धन बाहर जा रहा है : PM मोदी अरबपतियों के लिए काम करते हैं

  • बीजेपी जहां भी नफरत फैलाएगी, कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जाकर प्यार बांटेंगे 

द सीजी न्यूज

राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सवा तीन लाख से अधिक युवा छत्तीसगढ़ में रचनात्मक गतिविधियों का कार्य कर रहे हैं। इनकी कड़ी मेहनत से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा करने की दिशा में तेज प्रगति हो रही है। आज सांसद राहुल गांधी इन युवाओं की हौसला अफजाई करने राजधानी आए। इस मौके पर युवाओं में अपूर्व उत्साह छलका। नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में भारी भीड़ जुटी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कई वादे पूरे किए। सरकार ने बिजली बिल हाफ किया, कर्ज माफ किया। बीजेपी और पीएम मोदी की सरकार दो-तीन अरबपतियों के लिए ही काम करते हैं। पीएम मोदी को बताना चाहिए कि वे अडानी मामले की जांच क्यों नहीं करते। कांग्रेस सरकार कभी झूठे वादे नहीं करती। पीएम मोदी ने कहा कि काला धन वापस आएगा। लेकिन उल्टा हुआ और देश का धन बाहर जा रहा है। इंटरनेशनल न्यूजपेपर कह रहे है।

राहुल गांधी ने आदिवासियों के मुद्दे पर कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक हैं। हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी उनके लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करती है। इस शब्द के पीछे उनकी गलत सोच है। बीजेपी कहती है कि वे सिर्फ जंगल में रहे। आगे ना बढ़ें। कांग्रेस सरकार कहती है कि जंगल के साथ उन्हें अपने सपने पूरे करने का भी हक है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल जी से कहा था कि हमारा फोकस छोटे व्यापारियों पर होना चाहिए। छत्तीसगढ़ देश का सेंटर है। इस प्रदेश को लॉजिस्टिकल सेंटर बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार, मणिपुर में नफरत फैला रही है। बीजेपी जहां भी नफरत फैलाएगी, कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जाकर प्यार बांटेंगे और जोड़ने का काम करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से भी हमने जोड़ने का काम किया। यात्रा का मैसेज था कि सबसे पहले हम हिंदुस्तानी हैं। हमें सबके साथ जुड़कर इज्जत से रहना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्भाग्य से देश की बागडोर नफरत फैलाने वालों के हाथ में है। लेकिन हमारी सोच वैसी नहीं है। कांग्रेस सरकार जनता के लिए काम करती है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को रोजगार की व्यवस्था कर रही है। बीजेपी की सरकार उद्योगपतियों के लिए काम करती है। कोयला खदानों जैसी छत्तीसगढ़ की कई संपदा को लूटने नहीं देंगे। बीजेपी सिर्फ लूट रही है।

सीएम ने कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है। हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त किया जाता है।

सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के युवा राहुल गांधी के मार्गदर्शन पर काम करना चाहते हैं। युवाओं के साथ मिलकर कांग्रेस फिर 75 से ज्यादा सीट जीतेगी। कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले युवा मितान क्लब के साथियों को सम्मानित भी किया गया। राहुल गांधी ने नए शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया।

कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, पंचायत मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद श्री दीपक बैज, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय उपस्थित हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!