Breaking News

राहुल ने किया आव्हान : छत्तीसगढ़ को हिंदुस्तान का लॉजिस्टिक सेंटर बनाएं : पूरी दुनिया में पहुंचे यहां का प्रोडक्ट

  • नफरत और हिंसा से देश आगे नहीं बढ़ता, देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती 
  • हमारा काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है – राहुल गांधी

द सीजी न्यूज

सांसद राहुल गांधी ने मितान सम्मेलन में आए लाखों युवाओं से आज सीधे सपाट लहजे में देश के हालात पर चर्चा की। राहुल ने कहा कि हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। नफरत से और हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता। हिंसा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। जब सबको एक साथ लाया जाता है, तो देश जुड़ता है, देश आगे बढ़ता है।

हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे, वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सही दाम दिया। धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है। हमने किसानों सहित सभी वर्गों से किया गया वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं, वायदा निभाते हैं।

युवाओं से आव्हान करते हुए राहुल ने कहा कि आप सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश को चलाने में आप आगे आइये। आप आगे बढ़िये। इसलिए ही राजीव युवा मितान क्लब बनाया गया है। हर क्लब को एक लाख रुपए मिल रहे हैं। तीन लाख युवाओं को हमने क्लब में जोड़ा है।हमने उन्हें इसलिए जोड़ा है, ताकि आप इस प्रदेश को चलाने में हिस्सा लें। हम आपके लिए राजनीति के दरवाजे खोलना चाहते हैं। कुछ सालों में आपके बीच से ही एमएलए, प्रधान चुन कर आयें।

राहुल ने कहा कि आदिवासी भाइयों के लिए हमने पेसा कानून लाया। आपके जमीन की रक्षा की। आदिवासी का मतलब इस देश की धरती के सबसे पहले आप मालिक थे। मतलब आपकी जमीन पर, जंगल पर, जल पर आपका हक बनता है।

हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। हम सबको एक दूसरे के साथ जुड़कर मोहब्बत के साथ इज्जत के साथ रहना है। यह सबसे पुराना मैसेज है जिसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में दिया। कुछ साल पहले मैंने बघेल जी से एक बात कही। युवाओं की सबसे बड़ी मुश्किल समस्या बेरोजगारी है। मैंने बघेल जी से कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग स्किल हैं। हर जिले में आप कुछ अलग सा बनाते हो। छोटे उद्यमियों को बैंक लिंकेज नहीं मिल पाता। मैंने मुख्यमंत्री बघेल जी से कहा कि आपका फोकस इन पर होना चाहिए। इसकी मार्केटिंग हो।

मुझे खुशी है कि बघेल जी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। छत्तीसगढ़ देश का केंद्र है। आपको देश का लाजिस्टिकल सेंटर बनना चाहिए। आप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कीजिए ताकि छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का लाजिस्टिक सेंटर बन पाए। आप दुनिया को छत्तीसगढ़ से जोड़िये। इससे छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट केवल भारत ही नहीं, दुनिया में भी जाएं। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!