द सीजी न्यूज
एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर, विश्व ब्राह्मण समाज दुर्ग और जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 10 सितंबर को श्री कृष्ण भवन, सत्तीचौरा दुर्ग में निःशुल्क नेत्र रोग निदान और मोतियाबिंद जाँच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में एमजीएम नेत्र संस्थान, रायपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिले के नागरिकों की नेत्र जाँच की जाएगी और उपचार के लिए परामर्श दिया जाएगा।
विश्व ब्राह्मण समाज दुर्ग के अध्यक्ष बंसत शर्मा ने बताया कि शिविर में शहर व आसपास के निवासियों, जिनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन 6 माह या उससे पहले हो चुका है और अन्य सामान्य मरीजों के आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच नेत्र रोग चिकित्सक द्वारा की जाएगी। जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन सभी मरीजों की जांच आधुनिक जापानी मशीन द्वारा की जाएगी।
महिला अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों को चिंहित किया जाएगा। जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने नागरिक शिविर में आएं।
एमजीएम संस्था चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का आने-जाने के व्यय के साथ ही भोजन व निःशुल्क उपचार के साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। निःशुल्क नेत्र रोग निदान व मोतियाबिंद जाँच और उपचार शिविर के लिए पूर्व पंजीयन की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। पंजीयन के लिए योगेन्द्र शर्मा बंटी, बसन्त शर्मा, किरण शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।
पंजीयन के लिए इन मोबाईल नंबरों पर सम्पर्क करें
99071 14000
94241 09374
98271 49879
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
