द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य के पंचायत एवं जल संसाधन मंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपने अगले कार्यकाल में 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदेगी। रविंद्र चौबे ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 75 पार बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसानों के समर्थन से ही सरकार बनेगी और आगामी कार्यकाल में किसानाें को धान की कीमत 3600 रुपए तक मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 15 की बजाय 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा पूर्व में ही कर चुके हैं। रविंद्र चौबे का कहना है कि इस वर्ष भी धान की कीमत पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के किसानों को मिली। आने वाले साल में धान की कीमत किसानाें को लगभग 2800 रुपए मिलेगी। एमएसपी में वृद्धि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के कारण अगले कार्यकाल में किसानों को 3600 रुपए कीमत मिलने लगेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
