Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग और राजनांदगांव में : जन्माष्टमी महोत्सव और शोभायात्रा में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग और राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम भूपेश बघेल सुबह 11.30 बजे कार से रायपुर से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे और 12.45 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम  राजनांदगांव में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समापन और कोसरिया यादव महासभा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल दोपहर दो बजे दुर्ग में पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भिलाई तीन स्थित निवास के लिए रवाना होंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!