द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के कका यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हर अंदाज निराला होता है। तीज त्योहार के मौके पर जब वे बेहद आत्मीयता भरे शब्दों में अपने भाव व्यक्त करते हैं तो हर छत्तीसगढ़ी का मन मोह लेते हैं। लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तैरने लगती है। आज कका की ऐसी ही एक पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के लोग मुस्कुरा उठे।
सीएम भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल तीजा त्योहार की तैयारी में जुटी हैं। सीएम भूपेश बघेल ने किचन में व्यस्त काकी की फोटो पोस्ट की है। फोटो के साथ लिखा है – तीजा पोरा आवत हे। हर साल असन मुक्ति हा रोटी पीठा बनाए बर भिड़ गे हे। खुर्मी छना गे, ठेठरी बनत हे।
इसके साथ ही सीएम ने छत्तीसगढ़वासियों को तीजा पोरा त्योहार की बधाई भी दी है। उन्होंने आगे लिखा – जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन ला तिहार के गाड़ा गाड़ा बधाई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
