Breaking News

जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने अभिनव पहल

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला प्रशासन द्वार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स (मोटा अनाज) के गुणों को जनता के बीच प्रचारित करने एक अनूठी पहल की है। राज्य के चुने हुए सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ ’’मिलेट्स लंच’’ का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा इस दौरान क्रिएटर्स के साथ लंच करेंगे और जिला प्रशासन द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों की चर्चा करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के जश्न में शामिल होते हुए दुर्ग जिला प्रशासन घरेलू और पड़ोसी जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के सहयोग से 16 सितंबर को कलेक्टर के साथ मिलेट्स लंच की मेजबानी करेगा। यह आयोजन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे (शनिवार) तक दुर्ग के फॉरेस्ट मिलेट कैफे में आयोजित किया जाएगा।
दुर्ग कलेक्टर के साथ मिलेट लंच का उद्देश्य दैनिक आहार में मिलेट को शामिल करने के कई लाभों को प्रदर्शित करके जिले में एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। यह पहल मिलेट्स के पोषण मूल्य और टिकाऊ खेती के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है। दुर्ग कलेक्टर के साथ प्रतिष्ठित उच्च-स्तरीय सरकारी अधिकारी संतुलित आहार में मिलेट्स के महत्व और खाद्य सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा में शामिल होंगे।
आयोजन का एक मुख्य आकर्षण सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भागीदारी है, जो विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर स्वस्थ जीवन और मिलेट्स उपभोग के संदेश को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन क्रिटियर्स को दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ स्वस्थ और स्वादिष्ट मिलेट्स-आधारित व्यंजनों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सहयोगात्मक प्रयास की सराहना के लिए सर्वाेत्तम सामग्री को जिला सोशल मीडिया पेजों द्वारा भी पुनः साझा किया जाएगा।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!