- नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की रखी आधारशिला
द सीजी न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के अवसर पर रायगढ़ जिले के कोडातराई में 6400 करोड़ रुपए से रेलवे और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई रेल परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण 1, चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को जोड़ने वाली एमजीआर( मेरी गो राउंड) भी शामिल है।

प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड भी इस मौके पर वितरित किये। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिकल सेल एनीमिया के संबंध में किये जा रहे कार्यों से प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता मिलेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
