Breaking News

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का होगा कायाकल्प : सड़कों पर मवेशी मिलने पर डेयरी संचालकों से वसूला जाएगा ज्यादा जुर्माना

द सीजी न्यूज

भिलाईनगर/ नगर निगम की एमआईसी ने आज कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में भिलाई के हृदय स्थल में संचालित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का आधुनिकीकरण कर भवन को नया स्वरूप प्रदान करने और सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग, उद्यान व्यवस्थित करने और लिफ्ट की व्यवस्था करने जैसे काम किये जाएंगे। इसके अलावा 20 अन्य प्रस्तावों को एमआईसी ने स्वीकृति दी।
एमआईसी की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी व परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रोका छेका संकल्प अभियान के अंतर्गत भिलाई निगम क्षेत्र के सड़कों पर घुमन्तू मवेशियों की धरपकड़ के बाद मवेशियों को छुड़ाने के लिए निर्धारित अर्थदण्ड की राशि में बढ़ोतरी की गई। प्रथम बार में 2 हजार, द्वितीय बार में 3000 और तृतीय व अंतिम बार में 5000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। उसके बाद एफ.आई.आर दर्ज कराई जाएगी।

निगम क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से उत्सर्जित कार्बन की गणना कर निगम को आर्थिक लाभ के लिए कार्बन क्रेडिट कार्य को स्वीकृति प्रदान दी गई। निगम के अधिकारी कर्मचारियों को अवकाश नगदी करण व एरियर्स के लंबित राशि का भुगतान निगम कोष के संचित निधि की राशि में करने, भिलाई में कार्यपलान अभियंता के अतिरिक्त पद की स्वीकृति, समयपाल या कार्य सहायक ग्रेड 2 में कार्यरत कर्मचारियों को उप अभियंता के पद पर पदोन्नति देने भर्ती नियम में संशोधन और योग्यता में छूट प्रदान करने व भिलाई निगम में उपअभियंता के पद पर संविलियन हेतु छ.ग. शासन को पत्र प्रेषित करने की स्वीकृति दी गई।

बैठक में निगम की सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, स्वीपिंग मशीन क्रय, डबरापारा चौक में निर्माणाधीन वेंडिग जोन में व्यवस्थापन, वार्ड 4 नेहरू नगर में समता उद्यान के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, वार्ड 37 (पुराना वार्ड) शिवालय में डोम शेड निर्माण, जोन 4 खुर्सीपार क्षेत्र में 3 नग महिला पिंक टाॅयलेट का निर्माण, छावनी उच्च स्तरीय पानी टंकी से 1.5 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट तक मुख्य पाईप लाइन बिछाने का कार्य, छत पर लगे विज्ञापन बोर्ड के प्रकाशन शुल्क में वृद्वि सहित सामाजिक भवन भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति पत्र देने की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, केशव चौबे, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, लालचंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, निगम के विभागीय सचिव, जोन आयुक्त व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!