Breaking News

21 सितंबर को भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन

  • कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

द सीजी न्यूज


दुर्ग / भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के पास 21 सितंबर को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय स्टाल में गोधन समृध्दि, गौठान मॉडल, गौठानों में अजीविका का उत्पाद, बाड़ी योजना, नरवा मॉडल, रीपा और उत्पाद का प्रदर्शन, सी-मार्ट, संजीवनी, मिलेट कैफे, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मितान, धनवंतरी दवाई दुकान, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आदि की प्रदर्शनी के संबंध में विभागवार जानकारी ली।

उन्होंने विभागीय स्टाल में योजनाओं की उपलब्धियों की राज्य स्तरीय संख्यात्मक जानकारी के साथ फोटोग्राप्स प्रदर्शित करने कहा। कलेक्टर ने आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड, मंच, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, लोकार्पण-भूमिपूजन और वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप बेहतर प्रबंध करने निर्देशित किया। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त अपर कलेक्टर रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन व गोकुलराम रावटे, एसडीएम मुकेश रावटे व जागेश्वर कौशल, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार व नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!