Breaking News

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीटीबी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया : ब्लड डोनेशन कैंप में 72 लोगों ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीटीबी फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला इकाई द्वारा तकिया पारा मुस्लिम सराय दुर्ग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों को मेडिकल टीम ने इलाज के लिए निशुल्क सलाह दी। रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में संभाग अध्यक्ष नासिर खोखर, जिला अध्यक्ष आरिफ तिगाला, जुबेर खोखर, रिजवान चौहान, अरशद भिनसरा, आसिफ गौरी, कादिर चौहान, शाहिद गोरी, अहमद चौहान, रियाज सुलडा, मो अख्तर खोखर, साबिर गहलोत, सैय्यद अशरफ हुसैन, शमीम कुरैशी, साबिर कुरैशी, इरशाद खान, इरफान गहलोत, जावेद तिगाला, रजा चौहान, सलीम देवदया, इमरान देवंदया सहित अन्य  लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सीटीबी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान, कोर कमेटी मेंबर रफीक भाटी, रजा खोखर, जावेद चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान उपस्थित रहे। संभाग अध्यक्ष नासिर खोखर और जिला अध्यक्ष आरिफ तिगाला ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व. ने पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया है। पैगम्बरे इस्लाम ने लोगों की मदद करने और प्रेम-सद्भाव के साथ भाईचारे का संदेश दिया है। इसी पैगाम के साथ सीटीबी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कार्य किया जा रहा है। इससे कई लोगों की सहायता की गई है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!