Breaking News

दुर्ग की पहचान बन गए …. सड़कों पर बेहिसाब गड्‌ढे … लोग पूछ रहे – पांच साल में गड्‌ढे भी नहीं भर पाए … फोटोबाजी के सिवा क्या किया ???

द सीजी न्यूज

शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड का ऐसा हाल पिछले चार साल से है।

विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज होने के साथ ही आम नागरिकों की आवाज भी उठने लगी है। दुर्ग शहर में राजनीतिक सुगबुगाहटें तेज होने के साथ ही कहा जाने लगा है कि सड़कों पर बेहिसाब गड्‌ढे विधायक अरुण वोरा के लिए वोटों के आंकड़ों का बड़ा गड्‌ढा बना सकते हैं। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावे के बावजूद वोरा को जवाब देना होगा कि सड़क पर गड्‌ढे दुर्ग की पहचान कैसे बन गए ??? लोग कह रहे हैं कि पांच साल तक वोरा ने सिर्फ फोटोबाजी की है। शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

बोरसी एरिया की कई सड़कों पर सड़क पर बेहिसाब गड्‌ढे हैं … महीनों तक लोग वोरा निवाल के चक्कर काटते रहे … लेकिन नतीजा … जस का तस …

आज सुबह यह संवाददाता अग्रसेन चौक दूध लेने पहुंचा तो वहां इसी बात की चर्चा हो रही थी। चौक पर ही छोटे बड़े गढ्‌ढों को देखकर लोगों ने इंदिरा मार्केट तक बदहाल सड़क पर जमकर नाराजगी जताई। चौक पर खड़े लोगों ने जेल तिराहा-पोटिया-पुलगांव रोड पर इन्हीं गड्‌ढों के कारण हुई मौतों का जिक्र भी किया। खास तौर पर मासूम बच्ची की मौत से लोग बेहद खफा नजर आए। लोगों ने साफ कहा कि वोरा से हर गड्‌ढे का हिसाब पूछा जाएगा।

64 करोड़ की लागत से जीई रोड चकाचक जरूर हो गई है, लेकिन इस सड़क की चार साल तक कैसी दुर्दशा रही? यह लोग अभी तक भूले नहीं हैं। चार साल तक गड्‌ढों के कारण जिस्म पर लगने वाले झटकों से बोन डिसीज का शिकार होने वाले लोगों का कहना है कि शहर की इतनी दुर्गति पहले कभी नहीं हुई।

सीएम भूपेश बघेल द्वारा विकास के लिए करोड़ों रुपए देने के बावजूद वोरा अच्छी सड़कों पर आवागमन की सुविधा देने में वोरा नाकाम रहे। लोगों की प्रतिक्रिया से साफ जाहिर है कि सड़कों पर बेहिसाब गड्‌ढे इस बार चुनावी मुद्दा बनेंगे। वोरा को इस मुद्दे का जवाब देना ही होगा।             

 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!