Breaking News

पब्लिक ओपिनियन : भाजपा ने तोहफे में दी कांग्रेस को दो सीटें : लोग बोले – दुर्ग में वोरा को वाकओवर, साजा में चौबे रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

द सीजी न्यूज

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची लीक होने के साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पहली सूची जारी होते ही सबसे बड़ी चर्चा ये रही कि प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले विजय बघेल को पार्टी ने निबटा दिया है। दूसरी सूची लीक होने के बाद दो सबसे अहम बातें उभरकर सामने आई हैं। भाजपा की लिस्ट ओपन होने के बाद पब्लिक ओनिनियन यह है कि साजा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र चौबे इस बार कम से कम पचास हजार वोटों से जीतेंगे और दूसरी अहम बात दुर्ग विधानसभा क्षेत्र को लेकर है। कहा जा रहा है कि विधायक अरुण वोरा को भाजपा ने वाकओवर दे दिया है।

लीक हुई लिस्ट के अनुसार दुर्ग से गजेंद्र यादव को टिकट मिलेगी। गजेंद्र यादव आरएसएस के प्रांत प्रमुख रहे बिसराराम यादव के पुत्र हैं। वे  पिछले 20 साल से भाजपा की टिकट मांग रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि टिकट मांगने के अलावा उनकी कोई और एक्टिविटी नजर नहीं आती। सच ये भी है कि उन्होंने कभी भी पार्टी का सर्वमान्य चेहरा बनने की कोशिश तक नहीं की। वार्ड पार्षद रह चुके गजेंद्र यादव की सक्रियता का ये हाल है कि पिछले नगर निगम चुनाव में उनके वार्ड से भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। यानी गजेंद्र यादव के वार्ड में ही भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

कहा जा रहा है कि भाजपा में कई स्तरों पर सर्वे के बाद भाजपा की टिकट दी जा रही है। लेकिन, भाजपा के अंदरखाने से यह खबर आ रही है कि दुर्ग की सर्वे रिपोर्ट ही फर्जी तरीके से बनाकर गजेंद्र यादव को सबसे ज्यादा योग्य प्रत्याशी बता दिया गया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि चतुर्भुज राठी को टिकट मिलती तो कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिल सकती थी, लेकिन गजेंद्र यादव को टिकट मिलने से कांग्रेस कैंप निश्चिंत हो गया है। बिना कुछ किये धरे ही दुर्ग से कांग्रेस को जीत मिल गई है।

भाजपा के दावेदारों में मुखर पार्षद शिवेंद्र परिहार, देवनारायण चंद्राकर, निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, उषा टावरी भी काफी बेहतर प्रत्याशी साबित होते। लेकिन, भाजपा ने गजेंद्र यादव की टिकट पक्की कर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दुर्ग की सीट एक तरह से तोहफे में दे दी है।

भाजपा की लिस्ट में साजा क्षेत्र से ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाने की खबर चल रही है। साजा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा की टक्कर की अटकलें लगाने वाले भाजपाई भी ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हतप्रभ हैं। भाजपाई कहने लगे हैं कि पार्टी बिरनपुर इफेक्ट को कैश करना चाहती है। लेकिन, सच ये है कि साजा क्षेत्र के साथ ही पूरे बेमेतरा जिले में बिरनपुर इफेक्ट जैसी कोई चीज ही नहीं है। ईश्वर साहू को ही प्रत्याशी बनाया गया तो अरुण वोरा की तरह रविंद्र चौबे की जीत भी तय हो जाएगी।

पब्लिक के बीच की इन बातों के साथ ही बड़ा सवाल ये है कि ….

भाजपा की लिस्ट लीक हुई या जानबूझकर लीक की गई ???

ताकि लिस्ट में दिये गए नामों को लेकर पब्लिक की प्रतिक्रिया का पता लगाया जा सके और समय रहते प्रत्याशियों की लिस्ट में सुधार किया जा सके। 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!