Breaking News

पृकृति के खूबसूरत नजारों के साथ शानदार आर्टिस्टिक वर्क, ग्रीनरी और जगमगाती रौशनी से निखरा ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट : तस्वीरों में आप भी देखिये खूबसूरती के नजारे : आज से ग्रैंड ओपनिंग

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लगभग 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण पूरा होने के बाद आज इसकी ग्रैंड ओपनिंग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिकनिक स्पॉट का वर्चुअल लोकार्पण 23सितंबर को कर दिया था। लोकार्पण के बाद पिकनिग स्पॉट को आज से आम जनता के लिए खोला जा रहा है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर को यह शानदार सौगात दी है। ठगड़ा बांध की खूबसूरती में अद्भुत निखार आ गया है। पिकनिक स्पॉट के सौंदर्यीकरण का काम पूर्ण करने के साथ ही यहां कई आकर्षण आम जनता के लिए रखे गए हैं।ट्विनसिटी के नागरिक बोटिंग, म्यूजिकल फाउंटेन के साथ ही चौपाटी में फूड आइटम्स का आनंद उठा सकेंगे।

ठगड़ा बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और चारों ओर पाथवे पर दूधिया रौशनी के साथ ही यहां किये गए प्लांटेशन और ग्रीनरी के साथ आर्टिस्टिक वर्क, पेंटिंग कार्यों से पिकनिक स्पॉट की खूबसूरती में कई गुना निखार आ गया है। रात के समय रौशनी से जगमगाते ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के नजारे देखने लायक हैं। यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है। चौपाटी की खूबसूरती बढ़ाने किये गए कार्यों के साथ ही बांध के बीच बने आईलैंड तक पहुंचने के लिए ब्रिज पर चलना भी लोगों के लिए एक नया अनुभव होगा।

सचमुच ठगड़ा बांध की खूबसूरती में बेहद निखार आ गया है…

दुर्ग शहरवासियों के लिए यह सबसे बड़ी सौगात है…

छत्तीसगढ़ सरकार का यह खूबसूरत उपहार है…     

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!