द सीजी न्यूज
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कांफ्रेंस में पांचों राज्यों में चुनाव का ऐलान किया। इसके साथ ही इन राज्योंं मे चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
छत्तीसगढ़ ( कुल 90 सीट ) में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे।
एमपी ( कुल 230 सीट ) में 17 नवंबर को चुनाव होंगे।
राजस्थान ( कुल 200 सीट ) में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।
मिजोरम (कुल 40 सीट ) में 7 नवंबर को चुनाव होंगे।
तेलंगाना ( कुल 119 सीट) में 30 नवंबर को चुनाव होंगे।
इन सभी चुनावी राज्यों में भारी उथल-पुथल मची हुई है। सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है और लगातार घोषणाएं कर रही है। चुनाव आयोग द्वारा सभी राज्यों के चुनावी तारीखों के ऐलान होने के बाद से ही ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ यानी ‘आचार संहिता’ लागू हो जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal