Breaking News

राहुल बोले – कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत जनगणना होगी : संस्थानों में दलित, ओबीसी और आदिवासी कम

द सीजी न्यूज

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा – जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां जातिगत गणना होगी। छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना में हमारी सरकार आ रही है। हमारे पास जाति जनगणना का डेटा नहीं है। सरकार अगर उस डेटा को रिलीज नहीं करती है तो हमारी सरकार आने पर डेटा रिलीज करेंगे।

बैठक में सिक्किम आपदा के लिए केंद्र सरकार से जरूरी सहायता देने की मांग की। हिमाचल में सितंबर में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील भी की गई। बिहार जातिगत जनगणना की तरह ही देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग भी की गई। महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई।

बैठक में तय किया गया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर जाति जनगणना होगी। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। विधानसभा, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार कांग्रेस पर हमले करेगी, कांग्रेस इससे डरेगी नहीं। बैठक में मणिपुर हिंसा के मामले में पीएम पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि कांग्रेस वहां राष्ट्रपति शासन की मांग करती है।

बैठक के  बाद राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस देश में किसकी कितनी आबादी है। देश का जो धन है, क्या वो इन लोगों के हाथ में है या नहीं। देश के संस्थानों में आदिवासी, ओबीसी, दलित कितने हैं? हिंदुस्तान के संस्थानों में कितने हैं। यही हम पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है।

इससे पहले मीटिंग में सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान खड़गे ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में सही हिस्सेदारी के लिए समाज के कमजोर वर्गों की स्थिति पर सामाजिक-आर्थिक डेटा होना जरूरी है। कांग्रेस लगातार देशव्यापी जातीय जनगणना की मांग उठा रही है। लेकिन इस मुद्दे पर BJP चुप है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!