Breaking News

दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने स्व. हेमचंद यादव की माता से लिया आशीर्वाद

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने टिकट की घोषणा के बाद आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव की माता राजीम यादव से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिया। राजीम यादव ने गजेंद्र को आशीर्वाद देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय हेमचंद यादव हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने दुर्ग शहर को विकास के कई सोपान दिए।

गजेंद्र ने कहा कि इस बार पार्टी ने मुझे अवसर दिया है। उनका प्रयास रहेगा कि उनकी तरह कार्य करूं और दुर्ग शहर की जनता को उनकी मंशा के अनुरूप जनसुविधाएं प्रदान करूं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!