द सीजी न्यूज
सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि इस बार राजनांदगांव सीट से कांग्रेस की जीत होगी। यहां अडानी की जीत नहीं होगी। आज सुबह सीएम भूपेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो गई है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए खुद को पाटन से उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सीएम के करीबी छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली से लौटे राजनांदगांव के दावेदारों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ही खबर मिल गई थी कि गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। शनिवार को शाम से ही यह खबर फैलने लगी थी कि गिरीश ही राजनांदगांव से प्रत्याशी होंगे। आज सुबह पहली लिस्ट जारी होते ही इस खबर की पुष्टि हो गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

