Breaking News

भिलाई में महादेव सट्टा से जुड़े लोगों के घर ईडी की दबिश

द सीजी न्यूज

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आज ईडी की टीम ने भिलाई में महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े लोगों के घरों में दबिश दी। ईडी की टीम इन लोगों के घरों में मौजूद फाइलों को खंगाल रही है। ईडी को इन लोगों का लिंक महादेव सट्टा के मुख्य सरगना सौरव से जुड़े होने का शक है।

महादेव सट्टा ऐप के मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ई़डी ने सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी के घर पर छापा मारा। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह से जांच कर रहे हैं। दीपक सावलानी अपना नाम बदलकर दुबई गया था। ईडी की टीम ने सतनाम सिंह के शांति नगर निवास पर भी छापा मारा है। इससे पहले भी ईडी यहां दबिश दे चुकी है। 

दीपक सावलानी महादेव बैटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर है। उनके नेहरू नगर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह से फाइलों की जांच कर रही है। दीपक सावलानी जूस फैक्ट्री में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था। दीपक महादेव एप के पैसों का लेनदेन करने में सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल का सहयोग करता है।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!