द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नामांकन फार्म लेने और जमा करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। आज 16 अक्टूबर को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 37 व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन फार्म लिया गया और 5 व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन फार्म जमा किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए 9, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 16 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 8 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए 4 व्यक्तियों ने नामांकन फार्म लिया।
आज नामांकन फर्मा जमा करने वालों में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 – डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी विनोद खांडेकर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी डॉ. रमन सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी गिरीश देवांगन और निर्दलीय अभ्यर्थी दीपा रामटेके ने नामांकन फार्म जमा किए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी भरत लाल वर्मा ने नामांकन फार्म जमा किए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए किसी भी व्यक्ति ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


