Breaking News

पद्मनाभपुर दुुर्गोत्सव पंडाल पर उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती की आकर्षक झाँकी देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

द सीजी न्यूज

माँ भगवती की आराधना का महापर्व नवरात्रि के अवसर पर दुर्ग शहर के सर्वश्रेष्ठ दुर्गोत्सव समितियों में एक जनता मार्केट पद्मनाभपुर के श्री नवयुवक दुर्गात्सव समिति द्वारा विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती की चलित झाँकी देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक लाइटिंग व जंगल थीम में माँ दुर्गा झूले में विराजमान है।  पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता को जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है।

माँ दुर्गा पंडाल जनता मार्केट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। पचंमी की महाआरती, सप्तमी को शाकम्भरी देवी पूजा व नवमी को महाप्रसादी व जस गीत व डांडिया का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!