द सीजी न्यूज
दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने आज दूसरे दिन भी जनसंपर्क अभियान जारी रखा। कसारीडीह बोरसी मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 51 और 52 में जनसंपर्क किया गया। वृंदा नगर बोरसी चौक से नालापार, प्रगति नगर मैदान, विराट नगर, मधुबन नगर, गोठान, संतोषी मंदिर, स्कूल चौक ,सुंदर नगर नवजीवन स्कूल, शीतला नगर, गैलेक्सी हाईट, अटल आवास, शीतला मंदिर, बोरसी बस्ती, बिमलेश्वरी कॉलोनी, गणपति विहार, आनंद विहार, कृष्ण विहार रॉयल सिटी में जनसंपर्क अभियान समाप्त हुआ।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हर गरीब का एक सपना होता है कि खुद का एक आशियाना हो। इस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा किया। वार्ड में प्रधानमंत्री योजना के हितग्राहियों के लिए बने आवास में रहने वाले हितग्राहियों के चेहरे की खुशी अलग ही थी। गरीबों का हमदर्द अगर कोई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी है। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने पिछली डॉ रमन सिंह सरकार की सराहना की और वर्तमान भूपेश सरकार की कुनीतियों पर भी अपना गुस्सा प्रकट किया।
गजेंद्र यादव कल 20 अक्टूबर शुक्रवार को गंजपारा सदर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 36, 34, 33, 32, 30 में जनसंपर्क करेंगे। गंजपारा नाका चौक से प्रारंभ होकर वार्ड क्र. 36 से सिद्धार्थ नगर से द्वारिका साहू के निवास के पास से दोपहर 1 से 2 विश्राम के बाद शिव मंदिर होते हुए चंडी मंदिर, पंचमुखी मंदिर से ढीमर पारा ब्राह्मण पारा तमेरपारा बनियापारा किला मंदिर होते हुए होटल मान चौक में समापन होगा।
आज जनसंपर्क के दौरान जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुनील साहू मंडल महामंत्री पोषण साहू नरेश शर्मा गायत्री वर्मा साजन जोसेफ गोवर्धन जायसवाल दिनेश पाटिल संजय शुक्ला मोहन बगल दुष्यंत साहू आशुतोष मिलिंद मनोज यादव रितेश जैन महेंद्र चोपड़ा कौशल साहू पंकज खारिया धर्मेंद्र सेन अनुपम मिश्रा मनोज यादव अमर यादव धर्मेंद्र यादव महेश जैन उपस्थित रहे|
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
