Breaking News

दुर्ग में 21 अक्टूबर से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया

  • विधानसभावार रिटर्निंग अधिकारियों को प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विधानसभा चुनाव -2023 के अंतर्गत 21 अक्टूबर से जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। विधानसभावार नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों को 30 अक्टूबर 2023 तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जा सकेगा। विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के लिए विपुल कुमार गुप्ता को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। वे कलेक्टोरेट कार्यालय के भूतल कक्ष क्रमांक 29 (एसडीएम छावनी का कोर्ट कक्ष) में अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

इसी प्रकार विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए रिटर्निंग अधिकारी मुकेश रावटे भूतल कक्ष क्रमांक 33 (सांख्यिकी लिपिक शाखा कक्ष) में, विधानसभा क्रमांक 64 दुर्ग शहर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार एक्का भूतल कक्ष क्रमांक 31 (एडीएम कोर्ट कक्ष) में, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी रोहित व्यास भूतल कक्ष क्रमांक 32 (अपर कलेक्टर कोर्ट कक्ष) में, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी हरवंश सिंह मिरी भूतल कक्ष क्रमांक 39 (नजूल अधिकारी का कोर्ट कक्ष) में और विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार सोनी प्रथम तल कक्ष क्रमांक 20 (राजस्व लेखापाल शाखा का कक्ष) में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगी। नाम निर्देशन पत्रों की 31 अक्टूबर को स्कूटनी की जाएगी। 2 नवम्बर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इसके बाद प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। जिले में 17 नवम्बर को मतदान और 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के लिए कलेक्टोरेट में सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी के साथ केवल चार लोग ही रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष तक पहुंचेंगे। कलेक्टोरेट के गेट पर तीन लेयर की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन की विडियोग्राफी कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से पूरी नजर रखी जाएगी।

कलेक्टर ने किया व्यवस्था का निरीक्षण

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और एस.एस.पी. आर.जी. गर्ग ने आज जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिटर्निंग ऑफिसरों के कक्ष में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में बैरीकेडिंग, वाहन पार्किंग, अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश और समर्थकों को रोकने आदि व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर व एस.एस.पी. ने अधीनस्थ अधिकारियों को नामांकन के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!