- 31 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी, 2 नवंबर तक होगी नाम वापसी
द सीजी न्यूज
दुर्ग / विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। प्रत्याशियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आज पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 28 व्यक्तियों द्वारा नामांकन फार्म लिया गया। किसी भी प्रत्याशी ने आज नामांकन नहीं भरा है।
30 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 2 नवंबर तक अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी कार्यवाही की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal