- भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने किया पटरीपार क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क
द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने जनसंपर्क अभियान के चौथे दिन पटरीपार मंडल के अंतर्गत सिकोला भाठा सब्जी मार्केट से शुरू किया। सिकोला भाठा, प्रेम नगर, रामनगर, मुखर्जी कॉलोनी से वंदना चौक, सिकोला बस्ती, शांति नगर, शक्ति नगर, कादंबरी नगर, जवाहर नगर में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान आम जनता ने क्षेत्र में गंदगी और नागरिक समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने दुर्ग शहर विधायक की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष जताया।
दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि पटरीपार क्षेत्र पिछले पांच वर्षों से उपेक्षित रहा। विधायक ऐसे हैं जो दूसरे के कार्य को अपना बताकर श्रेय लेने के लिए बड़े-बड़े पोस्टर लगा देते हैं। पेपर में विज्ञापन देते हैं। समय आ गया है कि ऐसे फोटोबाज विधायक को दुर्ग शहर का आम जनमानस विदाई दे।
जनसंपर्क के दौरान अलका बाघमार, दीपक चोपड़ा, सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, चतुर्भुज राठी, डा देवनारायण तांडी, विजय जलकारे, मन्नू साहू, उमेश यादव, दिलीप साहू, लता ठाकुर, रघु ठाकुर, अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार, मोहन केसवानी, अश्वनी साहू, कृष्ण यादव, कविता तांडी, रोशन सिंह, कृष्ण सिंह, मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, तनुजा बघेल सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
