Breaking News

हजारों समर्थकों के साथ ताम्रध्वज ने दाखिल किया नामांकन : कहा – कांग्रेस में उत्साह अपार … इस बार 75 पार …

हजारों समर्थकों का हुजूम उमड़ा …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के समय ताम्रध्वज के साथ विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे। जुलूस में जोश से भरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद रहे।

नामांकन रैली में नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए ताम्रध्वज साहू, साथ में हैं विधायक अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल

इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में इस बार 75 पार का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है। बीते पांच साल के शासनकाल में किये गए कार्यों की बदौलत जीत का यह आंकड़ा कांग्रेस आसानी से पार कर लेगी। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में न विकास किया न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के साथ बोनस को लेक हमेशा धोखा हुआ। कांग्रेस सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों से किये गए वादों को पूरा किया है। कांग्रेस को इस चुनाव में सभी वर्गों का सहयोग और वोट मिलेगा। कांग्रेस भारी बहुमत चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

हम भी हैं जोश में …
राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए …

आज नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा दुर्ग शहर से भी बड़ी तादाद में ताम्रध्वज समर्थक रैली में शामिल हुए। रैली में मौजूद युवाओं और महिला के अलग-अलग जत्थे जोशीले नारे लगाते रहे। नामांकन रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, इरफान खान, जितेंद्र साहू, देवेंद्र यादव, निगम के एमआईसी मेंबर ऋषभ जैन सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!