Breaking News

बालोद में गरजे भूपेश – किसानों के बोनस पर मोदी सरकार ने लगाया अड़ंगा : 15 साल के कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने अडानी को सौंपा खदान

द सीजी न्यूज

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद में भाजपा पर जमकर बरसे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ रमन सिंह ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को झूठे दावों में भुलाए रखा और अडानी को राज्य की खनिज संपदा और खदानों को सौंप दिया। आज भी चुनाव भाजपा नहीं बल्कि डॉ रमन सिंह लड़ रहे है और डॉ रमन सिंह केवल अडानी के इशारों पर काम कर रहे है, क्योंकि उनका पूर्व ओएसडी अमन सिंह अभी अडानी की नौकरी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए सवाल पूछा कि आम जनता को मिलने वाली सौगातों को रेवड़ी कहने वाले भाजपा नेता बताएं कि अडानी को जो दिया जा रहा है, क्या वो रबड़ी है ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को बोनस और 2100 रुपये समर्थन मूल्य को लेकर वादाखिलाफी करने के मुद्दे पर भाजपा और रमन सिंह को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों को 2500 रु के समर्थन मूल्य और बोनस पर केंद्र सरकार मनमाने तरीके से रोक लगा रही है। केंद्र सरकार ने चावल नहीं खरीदा। उसके बावजूद हम केंद्र सरकार के सामने झुके नहीं और धान को बाजार में बेच दिया, लेकिन किसानों को घाटा नहीं होने दिया। हमने पीएम से किसानों के बोनस पर लगी रोक हटाने पत्र लिखा। अगर केंद्र सरकार रोक हटाती है तो हमारी सरकार किसानों को बोनस भी देगी।

किसानों को दिया वादे से ज्यादा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफ़ी और 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने समेत कई घोषणाएं की थी जिस पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार बनाई थी। हमारी सरकार का गठन होते ही हमने मात्र 2 घंटे के भीतर कर्जमाफ़ी कर दिया और किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की।

कोरोना के संकट काल में भी आमजन के साथ खड़ी रही कांग्रेस सरकार’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संकटकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोविडकाल में रोजगार बंद हो गया तो हमने मनरेगा का विस्तार किया जिससे ग्रामीणों को उस कठिन समय में रोजगार मिला। इसी समय हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त भी जारी की, जिससे किसानों को संकट के समय में बड़ी राहत मिली।

काहे के चिंता हे, कका अभी जिंदा हे के नारों से गूंज उठा सभा स्थल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ओजस्वी भाषण से बालोद की चुनावी सभा स्थल में कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश भरा। मुख्यमंत्री का भाषण सुनकर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और “काहे के चिंता हे, कका अभी जिंदा हे“ के नारों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!