Breaking News

चुनावी रैली में प्रियंका गांधी के वायदों से प्रदेश की जनता खुश, भाजपा चारों खाने चित्त

द सीजी न्यूूज

प्रियंका गांधी द्वारा जालबांधा में हुई चुनावी सभा में गैस सिलेंडर रिफिल कराने पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी देने सहित अन्य घोषणाओं से पूरे छत्तीसगढ़ के मतदाताओं में खुशी देखी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा है कि प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं से बीजेपी चारों खाने चित हो गई है। छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि भूपेश है तो भरोसा है। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में केवल झूठी घोषणाएं की हैं।

अलताफ ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में डेढ़ दशक तक राज किया। हर बार वे किसानों को बोनस देने सहित कई चुनावी वादे करते रहे, लेकिन कोई भी वादा 15 साल में पूरा नहीं किया गया। हर पांच साल में किसानों को बोनस देने सहित अन्य चुनावी घोषणाएं करते रहे। ये वादे कभी पूरे नहीं किये गए। भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 में सत्ता संभालने के बाद सभी चुनावी वादे पूरे किये हैं। इसी कारण छत्तीसगढ़ की जनता मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश बघेल और कांग्रेस पर पूरा विश्वास है।

अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी वन से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, 2 सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी सहित कई जनकल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। 7 सौ नए फूड पार्क खोलने की घोषणा से किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। किसानों की कर्जमाफी की घोषणा से पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष है। जातीय जनगणना कराने के साथ ही साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास योजना का लाभ देने का चुनावी वादा भी किया गया है।

अलताफ ने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणाओं से पूरे प्रदेश की जनता में हर्ष की लहर है। पिछले पांच साल में भूपेश सरकार द्वारा किये गए कार्यों और इस बार के चुनाव में किये गए वायदों से तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रदेश की जनता कह रही है कि इस बार 75 पार है। प्रियंंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल की घोषणाओं के बाद पूरे राज्य में स्थिति यह है कि चुनाव के पहले राऊंड में ही बीजेपी ने हार मान ली है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!