द सीजी न्यूज
रायपुर । भिलाई में कल रात ड्राइवर के घर से 5 करोड़ 39 लाख रुपए जब्त करने के मामले में ईडी ने महादेव एप से जुड़े दो आरोपियों असीमदास उर्फ बप्पा और भिलाई में सुपेला थाने में पदस्थ कांस्टेबल भीम सिंह यादव को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने आज दोनों को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के कोर्ट में पेश किया। रायपुर कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मिल गई है। कांस्टेबल भीम सिंह तीन बार दुबई जा चुका है। महादेव सट्टा एप के मामले में एक और एएसआई चंद्रभूषण वर्मा पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध है।
गौरतलब है कि बीती रात छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक ड्राइवर के घर से 5 करोड़ 39 लाख रुपये कैश मिला। ईडी की कार्रवाई में ड्राइवर के घर से मिली रकम को गिनने में ईडी को 6 घंटे लग गए। रकम गिनने के लिए एजेंसी को स्टेट बैंक से मशीन मंगानी पड़ी। ईडी को शक है कि ये पैसा महादेव एप का हो सकता है। कहा जा रहा है कि ये रकम एक पार्षद के पूर्व ड्राइवर के घर से मिली है। अब इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में कल शाम ई़डी की टीम ने एक ड्राइवर के घर पर दबिश दीस लेकिन छापे के दौरान जब घर बंद मिला तो गवाहों के समक्ष पंचनामा बनाकर घर का ताला तोड़ा। ईडी की टीम जब घर के अंदर घुसी तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं। खंडहर नुमा मकान में दीवान, पलंग और वॉशरूम के कमोड में करोड़ों रुपए की रकम मिली।
ED की टीम ने वहीं की एक युवती सिमरन को गवाह के तौर पर अपने साथ रखा था। जिस मकान में छापा मारा गया था, वह वाहन चालक असीम दास उर्फ बप्पा का है। असीम दास पूर्व में एक पार्षद का ड्राइवर रह चुका है। फिलहाल यह रकम महादेव एप की बताई जा रही है। मकान से मिली रकम में 2000 और 500 के नोट शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

